Home >> State >> Chhattisgarh

Bharatiya digital news
08 March 2023   bharatiya digital news Admin Desk



मंत्री अनिला भेंड़िया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की दी शुभकामनाएं

रायपुर: महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्रीमती भेंड़िया ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा और हौसला देता है। नारी शक्ति ने हर क्षेत्र में खुद को साबित किया है और अपनी क्षमता और प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी है। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं काबिल और मेहनती हैं। राज्य सरकार इन महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। श्रीमती भेंड़िया ने आह्वान किया है कि बेटों के समान बेटियों को भी आगे पढ़ने-बढ़ने के सभी अवसर उपलब्ध कराएं तभी हम एक मजबूत और विकसित समाज की कल्पना को साकार कर पाएंगे।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva