Home >> State >> Chhattisgarh

Bharatiya digital news
14 January 2024   bharatiya digital news Admin Desk



CG NEWS: छत्तीसगढ़ सिविल जज 2022 टॉप 10 में से टॉप 7 चाणक्य लॉ एकेडमी से

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित व्यवहार न्यायाधीश 2022 की अतिम चयन सूची 11 जनवरी 2024 को जारी की गई है। छत्तीसगढ़ का हृदय स्थल, रायपुर से चाणक्य लॉ एकेडमी के 27 विद्यार्थीयों ने सफलता प्राप्त की है जिसमें प्रावीण्य सूची के 10 विद्यार्थीयों में 7 विद्यार्थी चाणक्य लॉ एकेडमी ने दी है। 

चाणक्य लॉ एकेडमी के मेण्टर नितिन नामदेव ने बताया की वर्ष 2022 में 48 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें 152 अभ्यार्थियों ने साक्षातकार दिया था, और 48 पदों की चयन सूची में उनकी संस्थान से प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली ईशानी अवधिया, तीसरे स्थान पर मानसी बीस्ट, चौथे स्थान पर मुस्कान शर्मा, छठवें स्थान पर हीमाशी शर्राफ, आठवें स्थान पर रिद्धि बुरड, नौवे स्थान पर श्रुति साहू, दसवें स्थान पर रिया चक्रवर्ती, ग्यारहवें स्थान पर संतोष कुमार यादव, तेरहवें स्थान पर ओम चौहान, चौदहवें स्थान पर प्रणव वैद्य, सत्रहवें स्थान पर पूनीत समीक्षा अठारवे स्थान पर सिद्धार्थ देवांगन, बीसवें स्थान पर वैशाली बघेल, बाइसवें स्थान पर हीरा सिन्हा, तेइसवे स्थान पर लव कुमार लहरे, चौबीसवें स्थान पर चालुक्य यादव, छब्बीसवे स्थान पर सुनीता नेताम, सत्ताइसवें स्थान पर माला यादव, इकत्तीसवे स्थान पर श्रद्धा भगत बत्तीसवे स्थान पर एंजल वेभीको टिग्गा, तैतीसवे स्थान पर प्रगति गुर्दे, सैतीसंवे स्थान पर रूचिका माहेश्वरी, उन्तालिसवे स्थान पर सुहासिनी ठाकुर, चौवालिसवें स्थान पर गीतांजली कश्यप, पैतालिसवें स्थान पर वर्षा गुर्दे, तथा अड़तालिसवे स्थान पर प्रीति पालीवाल रही।

संस्था के मंण्टर नितिन नामदेव ने अपनी संस्था की सफलता का मुख्य स्त्रोत अनुशासन और कर्मठता को दिया है। प्रदेश में एक मात्र ऐसी संस्था है जो पूर्ण रूप से अनुशासित है एवं बच्चों के विकास परीक्षण के लिए नियमित रूप से साप्ताहिक और विषय वार टेस्ट कराए जाते हैं और टेस्ट के परिणाम छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी सांझा किया जाता है। उनकी समुचित विकास के लिए समय-समय पर विविध गतिविधियां करायी जाती है जिससे संस्था में न केवल न वो अध्ययन कर सके बल्कि उसे महसूस कर सके।



Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Latest News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva