Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
23 April 2023   bharatiya digital news Admin Desk



Lucknow: सब्जी विक्रेता हत्याकाण्ड में शामिल तीन वाँछित हत्यारोपी गिरफ्तार

लखनऊ/संवाददाता – सन्तोष उपाध्याय सरोजनीनगर Sarojani Nagar: राजधानी लखनऊ में विनय कुमार द्विवेदी, सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर लखनऊ के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर विक्रम सिंह के नेतृत्व में गठित थाना कृष्णानगर पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही के फलस्वरूप स्थानीय पुलिस सूचना तन्त्र की मदद से 22 अप्रैल 2023 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 158/2023 धारा 323/504/302/34 भादवि. का सफल अनावरण करते हुए घटना से सम्बन्धित आलाकत्ल बरामद कर सभी अभियुक्त आलोक राजपूत उर्फ धर्मपाल उर्फ धरमू पुत्र पूरनलाल लोधी, महेश कुमार कश्यप उर्फ लाला पुत्र सकटू, गोविन्द कुमार पुत्र हेमराज कोरी को बाराबिरवा लेवर मण्डी के पास से रविवार को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।



Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Latest News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva