07 November 2023   Admin Desk



UP NEWS: प्रदेश में सेना अग्निवीर भर्ती रैली की तारीखें जारी

लखनऊ LUCKNOW: प्रदेश में सेना अग्निवीर भर्ती रैली की तारीखें जारी कर दी गई हैं। अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन 10वीं और 8वीं पास श्रेणी के पदों की भर्ती रैली 16 से 24 नवंबर 2023 तक भर्ती ऑफिस मुख्यालय लखनऊ में आयोजित की जाएगी।

आरओ मुख्यालय लखनऊ के अंतर्गत आने वाले जनपदों से 10 हजार 500 से अधिक अभ्यर्थी, अखिल भारतीय सामान्य लिखित प्रवेश परीक्षा में पास हुए हैं। यह अभ्यर्थी अब भर्ती के अगले चरण, अर्थात भर्ती रैली में भाग ले सकते हैं। 

वहीं महिला मिलिट्री पुलिस अर्थात अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड क्षेत्र की भर्ती रैली 27 से 28 नवंबर 2023 तक लखनऊ में आयोजित की जाएगी। महिला मिलिट्री पुलिस के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से 1500 से अधिक महिला अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुई हैं। 

भर्ती कार्यालय आगरा के अंतर्गत आने वाले जनपदों से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेड्समैन पदों के लिए भर्ती रैली 4 से 13 दिसंबर 2023 तक आगरा में आयोजित की जाएगी। 

भर्ती कार्यालय अमेठी के अंतर्गत जिलों के लिए 19 से 27 दिसंबर 2023 भर्ती रैली अमेठी में होगी। साथ ही में भर्ती कार्यालय वाराणसी के अंतर्गत भर्ती रैली 2 से 12 जनवरी 2024 तक गोरखपुर में आयोजित की जाएगी।

Source: AIR



Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva