
नई दिल्ली: भारतीय नौ-सेना के मुख्य परिचालन स्तर का अभ्यास ट्रॉपेक्स 2023 इस सप्ताह अरब सागर में शुरू हुआ। यह अभ्यास भारतीय महासागर क्षेत्र में चार महीने के अंतराल के लिए आयोजित किया गया।
भारतीय नौसेना ने कहा कि ट्रॉपेक्स अभ्यास में लगभग 70 भारतीय नौसेना के जहाज, छह सबमरीन और 75 लड़ाकू विमान शामिल हुए। अंतिम संयुक्त चरण में, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस महीने की 6 तारीख को नए कमीशन किए गए स्वदेशी विमान वाहक विक्रांत पर समुद्र में एक दिन बिताया।
उन्होंने भारतीय नौसेना की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की जिसमें नौसेना ने परिचालन युद्धाभ्यास और युद्ध संचालन के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित किया।
रक्षामंत्री के अनुसार इस अभ्यास से भारतीय नौसेना को संयुक्त जहाजी बेड़ों के कठिन परिस्थिति में लड़ने की तैयारियों की जांच करने का मौका मिला है। इस समुद्री अभ्यास में भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और तटरक्षक बल के बीच परिचालन स्तर से संबंधित चर्चा भी शामिल है।
Source: AIR