Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
10 June 2023   bharatiya digital news Admin Desk



Lucknow: हाइडिल चौराहा पर कट व हाईवे के किनारे बनाए जाए नाले: आदर्श व्यापार मंडल

 लखनऊ/संवाददाता-सन्तोष उपाध्याय

सरोजनीनगर Sarojani Nagar: राजधानी लखनऊ में आदर्श व्यापार मंडल सरोजनीनगर गौरी आदर्श व्यापार मंडल द्वारा पदाधिकारियों व्यापारियों द्वारा अपने प्रतिष्ठान बंद कर मुख्य समस्या हाइडिल चौराहा बंद होने के कारण तीन किलोमीटर के अंदर कोई रास्ता खुला ना होने से व्यापारियों बुजुर्ग बच्चे महिलाएं के आवागमन से व्यापार व क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुए तीन घंटे अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर आक्रोश व्यक्त किया।

उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ सरोजनी नगर, एसीपी विनय कुमार द्विवेदी कृष्णा नगर, एनएचआई के उच्च अधिकारी पुनीत वर्मा मैनेजर पी एन सी मैनेजर अंकुर जैन विकास मुंशी व्यवसायिक मैनेजर सैकड़ों पदाधिकारियों और व्यापारियों के मध्य समस्या का समाधान तीन दिन के अंदर करवाने का विश्वास दिलाया गया।

मुख्य रूप से हाइडिल चौराहा गौरी से हार्दिक तक पैदल चलने के लिए कट हाइडिल चौराहे पर रखे हुए पिंक बूथ व पुलिस चौकी स्कूटर इंडिया चौराहा से दरोगा खेड़ा तक नाला मिट्टी निकाल कर सफाई करने आदेश दिया।

बैठक में ओम प्रकाश शर्मा अध्यक्ष सरोजनी नगर विधानसभा, जिला वरिष्ठ महामंत्री विनोद सिंह, सभासद लव कुश, पूर्व पार्षद राजेंद्र लोधी, आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष पवन तिवारी, सरोजिनी नगर अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार उर्फ बब्बू, अध्यक्ष विजय यादव महामंत्री, विशाल श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, अंबुज शर्मा महामंत्री, डॉ अवधेश कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, राजेश भदोरिया सैकड़ों पदाधिकारी सहित व्यापारी मौजूद रहे।




Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva