Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
27 November 2023   bharatiya digital news Admin Desk



LUCKNOW: संविधान की प्रस्तावना का उच्चारण कर मनाया गया संविधान दिवस

लखनऊ संवाददाता-संतोष उपाध्याय

लखनऊ Lucknow (U.P.): राजधानी लखनऊ में पाण्डेय काम्प्लेक्स मोहनलालगंज कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन संचालित जन शिक्षण संस्थान सा.नि. लखनऊ के निदेशक सौरभ कुमार खरे के निर्देशन में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जननायक सुजीत पाण्डेय मेमोरियल ट्रस्ट के प्रबंधक, मुख्य अतिथि अजय पाण्डेय सत्यम ने कहा कि आज के दिन 26 नवम्बर 1949 में देश की संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को अपनाया था। इस दिन का मकसद देश के नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाना है। साथ ही कहा कि हर भारतीय के लिए संविधान दिवस बहुत ही गर्व का दिन है। कोई भी देश बिना संविधान के नहीं चल सकता है। संविधान में ही देश का चलाने के तौर तरीके होते है। 

इस अवसर में एडवोकेट नरेंद्र साहू ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे लम्बा लिखित संविधान है। इसमें देश के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों, सरकार की भूमिका, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को प्रदत्त शक्तियों का वर्णन किया गया है। विधान पालिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के क्या काम है तथा उनकी देश को चलाने में क्या भूमिका है इन सभी बातों का जिक्र संविधान में किया गया है। 

संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी अवधेश कुमार ने संचालन करते हुए कहा कि इस संविधान दिवस पर हमें जीवन भर अपने मौलिका कर्तव्यों एवं देश के कानून का पालन करने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर केन्द्र की प्रशिक्षिका मंजू देवी, मानसी शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता, नवीन कुमार, सहित प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva