Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
23 January 2025   bharatiya digital news Admin Desk



67वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में लखनऊ के आर्षभ देव सिंह ने किया नाम रोशन

संवाददाता-सन्तोष उपाध्याय

लखनऊ: नई दिल्ली में 11 से 19 जनवरी तक आयोजित 67वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में शॉटगन प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के आर्षभ देव सिंह ने कॉस्य पदक जीत राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का रौशन किया है। राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में आर्षभ देव सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ कॉस्य पदक जीता बल्कि शूटिंग जैसी प्रतियोगिताओं में भी प्रदेश के उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया है। की इस उपलब्धि से आने वाले समय में शूटिंग के क्षेत्र में प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों का भी मनोबल बढ़ेगा। प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक पंजाब के केशव चौहान जबकि रजत पदक राजस्थान के हर्ष वर्धन सिंह ने जीता है।

गौरतलब है कि आर्षभ देव सिंह वर्तमान में स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप के गोल्ड मेडलिस्ट हैं जबकि नार्थ जोन में रजत पदक विजेता हैं। मूल रूप से लखनऊ के निवासी आर्षभ देव सिंह के इस प्रदर्शन से उनके चाहने वालों में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय स्तर पर कॉस्य पदक जीतकर उन्होने बड़े स्तर पर आयोजित की जाने वाली शूटिंग चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश की उम्मीदों को भी बढ़ा दिया है।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva