22 February 2022   Admin Desk



उप्र में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए कल होने वाले मतदान के लिए व्‍यापक प्रबन्‍ध

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए कल होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। उत्तर प्रदेश में चौथे चरण में कल नौ जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इन जिलों में पीलीभीत, लखीमपुर-खीरी, सीतापुर, लखनऊ, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर और बांदा शामिल हैं। इनमें 16 सीटें अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित हैं। चौथे चरण में कुल 624 उम्मीदवार अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं। सवाजपुर के लिए सबसे अधिक 15, जबकि पलिया और सेवाता सीट पर सबसे कम छह उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में मतदाताओं की कुल संख्या 2 करोड़13 लाख है। इनमें एक करोड 14 लाख पुरुष, 99 लाख 30 लाख महिलाएं और 966 ट्रांसजेंडर हैं। इस चरण के लिए कुल 24 हजार 643 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। Source: AIR



Photo Gallery

Related Post

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva