Home >> Invalid or missing category data.

Bharatiya digital news
24 February 2022   bharatiya digital news Admin Desk



पोलैंड के रास्ते यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालेगी सरकार: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली/कीव: यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार सुबह धमाके सुनाई दिये। तो वहीं शाम तक राजधानी कीव के आसमान पर पुतिन के हेलीकॉप्टर मंडराने लगे। लगातार बड़े धमाकों के बीच यूक्रेन से तबाही जैसी तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। यूक्रेन संकट पर आज गुरुवार को विदेश मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वहां से सुरक्षित लेकर आना। भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है, जिसमें पोलैंड और हंगरी के रास्ते भारतीय निकाले जाएंगे। वहीं भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर में रूस के राष्ट्रपति पुतिन से भी इस बारे में बात करेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भारतीयों को सुरक्षित लाने पर काफी जोर दिया है, जिसको लेकर हम प्रयासरत हैं। इसी बीच यूक्रेन संकट को लेकर भारत में पोलेंड के राजदूत एडम बुरकाउस्की ने आज तक से ख़ास बातचीत की।उन्होंने कहा कि रूस का रुख बेहद आक्रामक है, हम यूक्रेन के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि रूस इस समय वैश्विक शांति के लिए बड़ा खतरा बन चुका है। इससे पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने एक ट्वीट में कहा है कि रूस, चेरनोबिल को जब्त करने की कोशिश कर रहा है। 1986 की त्रासदी को दोहराया न जाए सके इसके लिए हमारे जवान अपनी जान लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पूरे यूरोप के खिलाफ युद्ध की घोषणा है। यूक्रेन पर हमलावर रूस सुनियोजित रणनीति के तहत आगे बढ़ता जा रहा है। नई खबर यह है कि शुक्रवार सुबह तक रूसी सैनिक यूक्रेन की राजधानी कीव को पूरी तरह घेर लेंगे। कीव तक जरूरी सामान न पहुंचने देने की भी रणनीति चल रही है। Source: Agency



Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva