Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
12 September 2025   bharatiya digital news Admin Desk



उत्तर प्रदेश परिवहन आयुक्त ने ट्रांसपोर्ट नगर आरटीओ का किया औचक निरीक्षण

2016 से 2021 तक चालानों के हो निस्तारण, सड़क दुर्घटना में डेढ़ लाख तक इलाज सुविधा : बी एन सिंह उ.प्र. परिवहन आयुक्त

संवाददाता - सन्तोष उपाध्याय

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में दिन गुरुवार को उत्तर प्रदेश परिवहन आयुक्त बी एन सिंह ने ट्रांसपोर्ट नगर लखनऊ आरटीओ कार्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर में सुबह लगभग 10 बजें कार्यालय पहुंचे ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने पहले कार्यालय का निरीक्षण किया, सफाई व्यवस्था एवं फाइलों का रख-रखाव चाक- चौबंद देखकर अधिकारियों प्रशंसा की। कार्य कराने आये आवेदकों से कमिश्नर साहब ने बात की और लोगों से उनकी समस्याएं पूछा, ऑनलाइन सेवाओं के विषय में भी लोगों को जागरूक किया। 

परिवहन आयुक्त ने पत्रकार वार्ता मे सभी पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का सरलता से दिया जवाब, कहा आम-जनता के लिए परिवहन विभाग की सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध, इन्हें और बेहतर एवं पारदर्शी बनाने के लिए विभाग कार्य कर रहा है। इस मौके पर कार्यालय में पेयजल व्यवस्था, होमगार्डो के बैठने का स्थान, गोमती नगर में एआरटीओ कार्यालय खोलने,  नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान में आम-जनमानस की भागीदारी, 2016 से 2021 तक चालानों के निस्तारण, सड़क दुर्घटना में डेढ़ लाख तक इलाज, अन्य विषयों पर भी प्रकाश डालते हुए विस्तृत जानकारी दी। 

इस मौके पर संजय तिवारी आरटीओ ट्रांसपोर्ट नगर , प्रदीप सिंह एआरटीओ, सतेंद्र राव परमिट अधिकारी, आर आई प्रशांत कुमार, आर आई सुशील कुमार सहित आरटीओ विभाग के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।



Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva