Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
13 September 2025   bharatiya digital news Admin Desk



वृद्धजन अनुभव और आशीर्वाद का खज़ाना हैं, उनकी आँखों की रौशनी ही जीवन की असली दौलत है: डॉ राजेश्वर सिंह

संवाददाता - सन्तोष उपाध्याय

सरोजनी नगर: राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक सरोजनीनगर डॉ राजेश्वर सिंह ने घर पर जाकर स्थानीय दौरा किया, आम जनता का घर घर जाकर हालचाल पूछा, समस्याएं सुनी, मौके पर आर्थिक सहायता की और समस्याओं का तत्काल समाधान भी किया। इसी क्रम में बेहटा निवासी राम आसरे गौतम के 37 वर्षीय पुत्र सरजू प्रताप सरोज के तालाब में डूबने से आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। उनके आवास पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की। दिवंगत सरजू प्रताप की संतानों की शिक्षा, पत्नी को विधवा पेंशन, भाई को निजी क्षेत्र में रोजगार, बच्चों के लिए बाल सेवा योजना का लाभ तथा एक साइकिल उपलब्ध कराने की व्यवस्था के साथ परिवार को हर संभव सहयोग हेतु आश्वस्त किया।

विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने अगले घर घर जनसेवा में बहुत जल्द ही बेहटा निवासी पूरण गौतम एवं उनकी धर्मपत्नी रामराखन के लिए नए चश्मों की व्यवस्था कराई जाएगी। इस दौरान राम सरोज, शिव शंकर सिंह शंकरी, राजेंद्र सिंह 'राजू' , मंडल अध्यक्ष शिव बक्श सिंह चौहान , मंडल महामंत्री नवीन तिवारी , मंडल मंत्री महेंद्र सिंह , सेक्टर संयोजक संतोष वर्मा , पवन श्रीवास्तव , सज्जन पाल, मनीष द्विवेदी , राम शरण प्रजापति , बूथ अध्यक्ष तिवारी लाल रावत एवं राजकुमार लोधी , जोगेंद्र सिंह , वीरू सिंह ,अवधेश कुमार सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व गणमान्यजन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



Photo Gallery

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva