Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
01 May 2023   bharatiya digital news Admin Desk



Lucknow: विश्व श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में गोष्ठी का हुआ आयोजन

लखनऊ/ संवाददाता – संतोष उपाध्याय। सरोजनीनगर Sarojani Nagar: कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन संचालित जन शिक्षण संस्थान सा.नि. द्वारा साक्षरता निकेतन परिसर में निदेशक सौरभ कुमार के निर्देशन में 01 मई 2023 विश्व श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में जागरुकता गोष्ठी एवं पाण्डेय काम्प्लेक्स में संचालित ब्यूटी केयर असिस्टेंट के प्रशिक्षणार्थियों के मध्य मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अवधेश कुमार कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि अमेरिका के मजदूर यूनियनों ने काम का समय 08 घंटे से अधिक न रखे जाने के लिए हड़ताल की थी। जिसके बाद यह निर्धारित किया गया कि श्रमिकों से 08 घंटे काम करने का समय निश्चित किया गया। कार्यक्रम में प्रियंका त्रिपाठी ने गीत के माध्यम से श्रमिकों की आवश्यकताओं एवं जरुरतों के बारे में बताया। सीमा, वर्षा, रमजा, प्रज्ञा, खुशी पाल, शालिनी गौतम एवं उपलक्ष्य साहू ने भी श्रमिक दिवस पर अपने विचार रखे। शिवानी ने पावर प्वांइट प्रजेन्टेसन में माध्यम योजनाओं के बारे जानकारी दी। सहायक कार्यक्रम अधिकारी शुभम मिश्रा ने श्रमिको के लिए सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अपील की कि अधिक से अधिक श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी प्रदान कर उन्हें लाभान्वित करने में सहयोग प्रदान करें। साथ ही पाण्डेय काम्प्लेक्स स्थित प्रशिक्षण केन्द्र में ब्यूटी केयर असिस्टेंट के प्रशिक्षाणार्थियों के मध्य मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सात प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया। मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम पलक, द्वितीय अंजली, तृतीय विजय लक्ष्मी तथा 02 सात्वनां पुररुस्कार में रेखा एवं सोनाली रहीं। कार्यक्रम का संचालन शिवम एवं बादल तिवारी ने किया। इस मौके पर प्रशिक्षक रमन सिंह, अंकिता आर्या, सरिता राठौर, सुनीता, शुभांगी गुप्ता सहित 70 से अधिक प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहें।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva