Home >> National

Bharatiya digital news
26 January 2024   bharatiya digital news Admin Desk



कर्तव्य पथ पर 75वें गणतंत्र दिवस परेड में नारी शक्ति, सैन्य कौशल और विविध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया गया

नई दिल्ली New Delhi, India: राष्‍ट्र आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्‍ली में कर्तव्‍य पथ पर आयोजित समारोह में समग्र राष्ट्र का नेतृत्व किया। फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस परेड में मुख्‍य अतिथि थे। गणतंत्र दिवस समारोह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ आरंभ हुआ। इसके बाद प्रधानमंत्री और अन्‍य विशिष्ट अतिथि कर्तव्‍य पथ पर सलामी मंच पहुंचे।

इस वर्ष विकसित भारत और भारत लोकतंत्र की मातृका थीम पर आधारित गणतंत्र दिवस परेड में लगभग 13 हजार विशेष अतिथियों की भागीदारी रही।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, मुख्‍य अतिथि फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ पारंपरिक बग्घी में कर्तव्‍य पथ तक पहुंची। राष्‍ट्रपति के राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराने के बाद राष्ट्रगान की धुन बजी और 21 तोपों की सलामी दी गई।

चार एम आई-17 हेलीकॉप्टर ने कर्तव्‍य पथ पर दर्शकों पर पुष्‍प वर्षा की। इसके बाद नारी शक्ति की प्रतीक एक सौ से अधिक महिला वाद्य कलाकारों की प्रस्तुति आवाहन ने सबका मन मोह लिया। पहली बार महिला वाद्य कलाकारों की शंख ध्वनि, नादस्वरम् और नगाडा वादन की प्रस्तुति आवाहन से परेड का शुभारंभ हुआ।

कर्तव्‍य पथ पर परेड में तीनों सेना के महिला कर्मियों की टुकडी ने मार्च किया। फ्लाई पास्‍ट में भी महिला पायलटों ने नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व किया। केंद्रीय सशक्‍त पुलिस बल की टुकड़ियों में भी केवल महिला कर्मी शामिल थी। कर्तव्‍य पथ पर फ्रांस के सशस्‍त्र बलों के संयुक्‍त बैंड और मार्चिंग टुकडी ने भी मार्च पास्‍ट किया। 

Source: AIR



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva