15 March 2024   Admin Desk



लखनऊ में निकली 105 किमी लम्बी ऐतिहासिक जन आशीर्वाद यात्रा, हर जगह उमड़ा लाखों की भीड़

* महिलाओं और युवाओं की दिखी जन आशीर्वाद यात्रा में जोश और उत्साह भरी सर्वाधिक भागीदारी, उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ संवाददाता सन्तोष उपाध्याय 

सरोजनीनगर Sarojani Nagar, UP, India: राजधानी लखनऊ में चारों तरफ से होती फूलों की बारिश के बीच, लाखों लोगों का अभिवादन करते हुए, सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ जब सरोजनीनगर में 105 किमी लंबी जन आशीर्वाद यात्रा निकली तो अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार के नारे की गूंज दूर तक सुनाई दे रही थी। 

मोहनलालगंज सांसद कौशल किशोर और सरोजनीनगर के लोकप्रिय विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा निकाली गई जन आशीर्वाद यात्रा का, सरोजनीनगर विधानसभा के अंतर्गत सुबह से शाम तक अभूतपूर्व जन सैलाब के साथ विधायक डॉ राजेश्वर सिंह की अगुवाई में जन आशीर्वाद यात्रा को लोगों का ऐतिहासिक समर्थन और साथ मिला। संजय सिंह चौहान पुर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ, शंकरी सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता, अशीष सेंगर , सुंदर लाल ज्वेलर्स , रविंद्र सिंह चौहान , भुवनेंद्र सिंह चौहान सहित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जहां बेहद उत्साह दिखा तो क्षेत्रीय लोगों में भरपूर जोश। जगह जगह लोगों ने डॉ राजेश्वर सिंह पर फूलों की बारिश कर उनका स्वागत और सत्कार किया। 

इस जन आशीर्वाद यात्रा की खास बात यह रही की शायद यह अपने आप में पहली रैली हो जहां सभी वर्ग के लोगों के साथ साथ महिलों और युवाओं की भागीदारी सर्वाधिक दिखाई दीं, जो विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए किए गए अनेकों कार्यों का प्रतीक है। गुरुवार की सुबह मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर के नेतृत्व में जन आशीर्वाद यात्रा सरोजनीनगर के बंथरा क्षेत्र में पहुंची। जहां सरोजनीनगर के विधायक डॉ राजेश्वर सिंह यात्रा में शामिल हुए। 

डॉ सिंह ने सबसे पहले मोहनलालगंज से लोकसभा प्रत्याशी और मौजूदा सांसद कौशल किशोर तथा  क्षेत्रीय जनता के साथ बंथरा के हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की। अपने अराध्य भगवान बजरंगबली का आशीर्वाद लेकर जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए। खुली जीप पर सवार होकर, तो कभी पैदल डॉ राजेश्वर सिंह ने जब सरोजनीनगर में यात्रा शुरू की तो समर्थकों में जबरदस्त उत्साह भर गया। उनके यात्रा से जुड़ते ही लोंगों का हुजूम भी इस यात्रा के साथ जुड़ गया। जगह जगह नाचते गाते लोगों ने जन आशीर्वाद यात्रा का अपने अंदाज स्वागत किया। 

विधायक डॉ राजेश्वर सिंह और सांसद कौशल किशोर का स्वागत और सत्कार करने के लिए कहीं महिलाओं का समूह भी इंतजार करता नजर आया तो कहीं युवाओं का। रास्ते में महिलाओं के एक समूह ने राजेश्वर सिंह को प्रभु श्रीरामलला की तस्वीर भेंट की। विधायक ने भी उसी उसाह और उर्जा के साथ रास्ते में गाड़ी से उतर कर तो कभी उनके पास पहुँच कर सभी का अभिवादन किया और इतने विशाल जनसमर्थन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। जन आशीर्वाद यात्रा सरोजनीनगर में बंथरा से नटकुर मैदान तक निकाली गई। जो बंथरा से धावापुर, बिंदा, नीवा, जैतीखेड़ा, परवार पश्चिम, सभा खेड़ा,शहीद पथ, नीलमथा मोड़, तेलीबाग चौराहे, बंगला बाजार से होती हुई निर्वाण चौराहे के पास पराग स्थित विधायक कार्यालय तक गई। 

यात्रा के दौरान जगह जगह फूल माला लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग यात्रा के स्वागत के लिए खड़े नजर आए। जैतीखेड़ा में बड़ी संख्या में युवा जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए। कुछ उत्साही समर्थक बुलडोजर लेकर यात्रा का स्वगात करने पहुंचे थे। इस दौरान डॉ राजेश्वर सिंह ने 2 क्रिकेट टीमों को स्पोर्ट्स किट देकर उन्हे प्रोत्साहित और सम्मानित भी किया। 

इस मौके पर डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा के समर्थन में उमड़ा ये अपार जनसमूह परम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकसित भारत बनाने की गारंटी पर लोगों के विश्वास का प्रतीक है। डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर में शुरू से अंत तक जिस तरह लोगों का जोश और प्यार मिला उसने इस जन आशीर्वाद यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बना दिया। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने यात्रा की ऐतिहासिक सफलता के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं और सरोजनीनगर की जनता का आभार जताया। डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि जनता के इस प्यार साथ और समर्थन से अबकी बार 400 पार, फिर से एक बार मोदी सरकार का नारा हकीकत में बदलने जा रहा है। हजारों की तादात में बीजेपी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में सरोजनीनगर की जनता उपस्थित रही।



Photo Gallery

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva