Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
11 May 2024   bharatiya digital news Admin Desk



प्रमुख सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वर लू की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

संवाददाता संतोष उपाध्याय 

लखनऊ: परिवहन निगम मुख्यालय सभागार में  अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम एवं प्रमुख सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वर लू की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक।

परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में प्रतिभाग किया। परिवहन विभाग द्वारा वर्ष 2024 -25 में राजस्व में वृद्धि के विषय पर चर्चा हुई। 

प्रमुख सचिव परिवहन द्वारा निगम की समस्त बसों के पीछे सड़क सुरक्षा संदेश के प्रचार प्रसार हेतु परिवहन विभाग के सड़क सुरक्षा कोष से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को 10 करोड़ की धनराशि आवंटित करने का अनुमोदन प्रदान किया गया। राष्ट्रीयकृत मार्गों पर संचालन के विषय पर भी बैठक में चर्चा की गई। 

परिवहन आयुक्त  चंद्र भूषण सिंह, प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम मासूम अली सरवर एवं मुख्य प्रधान प्रबंधक (प्रशासन)  राम सिंह वर्मा बैठक में उपस्थित रहे।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva