Home >> State >> Chhattisgarh

Bharatiya digital news
28 May 2024   bharatiya digital news Admin Desk



पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में नेहरू जी की पुण्यतिथि पर माल्यापर्ण

रायपुर: पं. जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि 27 मई 2024 को चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के प्रभारी अधिष्ठाता, डॉ. अरविंद नेरल द्वारा महाविद्यालय के प्रवेश द्वार पर स्थापित नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया। साथ ही वहाँ उपस्थित अन्य चिकित्सा शिक्षकों/ अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

प्रभारी अधिष्ठाता, डॉ. अरविंद नेरल ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम और स्वाधीनता पश्चात् स्वतंत्र राष्ट्र के आधुनिक निर्माण और विकास में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के महत्वपूर्ण योगदान का उल्लेख किया।

नेहरू जी की 60वीं पुण्यतिथि पर चिकित्सा महाविद्यालय के निम्न चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. विनीत जैन, डॉ. मंजू सिंह, डॉ.पी. के. खोड़ियार, डॉ. निर्मल वर्मा, डॉ. आभा डहरवाल, डॉ. स्वाती कुजूर, डॉ. पीयूष भार्गव, डॉ. उषा जोशी, डॉ. मंजूला बेक, डॉ. अर्चना टोप्पो, डॉ. जोशी. डॉ. जागृति अग्रवाल, डॉ. रूपम गहलोत, डॉ. शैलेन्द्र अग्रवाल, सुश्री ऋतु कौशिक एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।



Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva