Home >> National

Bharatiya digital news
11 August 2024   bharatiya digital news Admin Desk



दिल्ली में हफ्ते भर छाए रहेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

नई दिल्ली: भीषण गर्मी की मार झेलचुकी राजधानी दिल्ली में इन दिनों अच्छी बारिश हो रही है। शनिवार को राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

बारिश के चलते कई जगह सड़कों पर पानी भर गया। इससे आम लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस बीच मौसम विभाग ने बुधवार से शुक्रवार तक के लिए बारिश को येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में पूरे हफ्ते बादल छाए रहने और मध्यम बारिश का अनुमान है।

राजधानी दिल्ली में बुधवार से शुक्रवार के बीच बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पालम में सुबह 8.30 बजे तक 30.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, लोधी रोड में सुबह 8.30 बजे तक 20.6 मिमी बारिश और उसके बाद शाम 5.30 बजे तक 4.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, रिज में सुबह 8.30 बजे तक 17.1 मिमी और उसके बाद 34 मिमी बारिश दर्ज की गई। आयानगर में सुबह 8.30 बजे तक केवल 2.9 मिमी बारिश दर्ज की गई।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva