07 November 2022   Admin Desk



शिक्षा मंत्रालय देशभर के शिक्षण संस्थानों में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाएगा

नई दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय देशभर के विद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाएगा। इस दिन जनजातीय समुदायों में भगवान कहे जाने वाले बिरसा मुंडा की जयंती है।

पिछले वर्ष, केंद्र सरकार ने जनजातीय स्‍वतंत्रता सेनानियों की स्‍मृति में इस दिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। बिरसा मुंडा स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और जनजातीय समुदाय के नेता थे। उन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक सरकार के शोषण के विरूद्ध आवाज उठाई थी और आंदोलन का नेतृत्‍व किया।

स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा ने जनजातीय समुदायों को अपने सांस्कृतिक मूल्‍यों को समझने और एकता में बंधे रहने के लिए प्रोत्साहित किया। बिरसा मुंडा ने जनजातीय समुदायों को एकत्र कर उलगुलान आंदोलन शुरू किया। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर पूरे देश में बड़ी संख्या में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। Source: AIR Title in English: India: Education Ministry to celebrate Janjatiya Gaurav Divas on 15 November in educational institutions across the country.



Photo Gallery

Related Post

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva