Home >> International

07 November 2022   Admin Desk



तंजानिया झील में गिरा विमान, 19 की मौत

बुकोबा: तंजानिया में पश्चिमोत्तर शहर बुकोबा में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 19 लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय मीडिया ने प्रधानमंत्री कासिम मजालिवा के हवाले से यह जानकारी दी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक प्रेसिजन एयर कंपनी का विमान बुकोबा हवाई अड्डे पर उतरने का प्रयास करते समय विक्टोरिया झील में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 39 यात्रियों और चालक दल के चार सदस्यों सहित 43 लोग सवार थे, जिनमें से 26 लोगों को बचा लिया गया है। सिटीजन अखबार के मुताबिक 19 मृतकों में चालक दल के सदस्य और यात्री शामिल हैं।दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने आशंका जतायी है कि खराम मौसम के कारण दुर्घटना हुई।



Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva