Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
21 November 2022   bharatiya digital news Admin Desk



लखनऊ: भाजपा की नियत, नीतियां दोनों है जन विरोधी: नकुल दुबे

लखनऊ/संवाददाता - सन्तोष उपाध्याय। सरोजनी नगर: राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में नगर निगम और नगर पंचायतों के चुनाव नजदीक आते देख तीनों प्रमुख पार्टियों ने अपनी तैयारियों को तेज कर दी है। सरोजनीनगर विधानसभा में आगामी निकाय चुनाव में कांग्रेस भी अपने उम्मीदवार उतारेगी लेकिन यहां सीधा मुकाबला भाजपा और सपा के बीच होगा कांग्रेसी इन दिनों नुक्कड़ सभा के जरिए भाजपा सरकार पर हमला बोल रहे हैं। दिन रविवार को ग्राम नटकुर कांग्रेस नेता मनोज भार्गव द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार में रहे पूर्व मंत्री नकुल दुबे रहे।

पूर्व मंत्री दुबे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 के चुनाव में भाजपा ने जो वादा किया था वह कहां गया। जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा ने कहा था कि 200 रुपये में गैस सिलेंडर, 35 रुपये लीटर पेट्रोल, 2 करोड़ युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार के साथ महंगाई कम होगी। मगर ठीक इसके उलटा हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसके विरुद्ध आवाज बुलंद करनी होगी और इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना होगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रत्याशी रुद्र दमन सिंह बबलू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नियत और नीति दोनों जन विरोधी हैं हम चूक गए तो आने वाली पीढ़ी सवाल करेगी कि यह सब हो रहा था तो आप चुप क्यों थे इसलिए काग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचा कर पार्टी को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है हमारे नेता और कार्यकर्ताा सभी एकमत होकर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इस सभा में मुख्य रूप से स्थानीय कांग्रेस नेता मनोज भार्गव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महीप सिंह चौहान, पूर्व प्रधान लीला राम, बजरंंग सिंह समेत कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva