Home >> National

Bharatiya digital news
23 December 2022   bharatiya digital news Admin Desk



खान मंत्रालय ने भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के दो तटीय जहाजों की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दी

नई दिल्ली: खान मंत्रालय ने गुरुवार (22 दिसंबर 2022) को भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के मौजूदा जहाजों के बदले में दो तटीय जहाजों की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 245.07 करोड़ रुपये है। इन दो तटीय जहाजों को शामिल करने से समुद्री क्षेत्र में जीएसआई की खोज से जुड़ी गतिविधियों में वृद्धि होगी। जीएसआई ने पहले ही भारत के पूर्वी एवं पश्चिमी तट की समुद्री सीमा के भीतर भारी खनिजों के विशाल संसाधन को खोज निकाला है। प्रस्तावित जहाजों का उद्देश्य बेसलाइन डेटा एकत्र करने के साथ-साथ खनिज संभावित क्षेत्रों की पहचान करने के लिए समुद्री सीमा से परे अधिक गहराई तक जाना है। Source: PIB



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva