Home >> National

Bharatiya digital news
30 April 2023   bharatiya digital news Admin Desk



प्रकाश सिंह बादल का निधन एक युग का अंत: अनुराग सिंह ठाकुर

नई दिल्ली New Delhi: सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के आवास बटिडा जिले में बादल गांव गये और उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री ठाकुर ने श्री प्रकाश सिंह बादल के परिजनों के प्रति संवदेना भी व्‍यक्‍त की। केन्‍द्रीय मंत्री के साथ हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और आईपीएल प्रमुख अरूण सिंह धूमल भी थे। इन्‍होंने ने भी पूर्व मुख्‍यमंत्री को श्रद्धांजलि दी। श्री ठाकुर ने श्री बादल के निधन को एक युग का अंत बताया। उन्‍होंने कहा कि श्री बादल जीवनभर पंजाब और पंजाबियत के लिए समर्पित रहे और अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि श्री बादल पार्टी राजनीति से परे थे और उन्‍होंने समाज और लोगों की बेहतरी के लिए काम किया। केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि श्री बादल आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके विचार और सिद्धांत हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। Source: AIR



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva