Home >> State >> Chhattisgarh

Bharatiya digital news
09 May 2023   bharatiya digital news Admin Desk



RAIPUR: विप्र शक्ति महिला मण्डल का शपथ-ग्रहण समारोह आयोजित हुआ

रायपुर RAIPUR: शपथ ग्रहण सादगी व जोश के साथ प्रारंभ हुआ जिसमे मुख्य अतिथि के वक्तव्य से उपस्थित लोगों में सामाजिक समरसता के भाव से पुनः रक्त प्रवाह बढ़ने का अनुभव किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रीति ने कहा कि "समाज में व्यैक्तिक सृजन के बाद संस्कार का पोषण आवश्यक" कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती दीप्ति दुबे समाज सेविका एवं विशिष्ट अतिथि सरिता आकाश दुबे, ब्राह्मण पारा महिला पार्षद द्वारा किया गया। सरिता आकाश दुबे परिवार में जैसे मुखिया अपने कार्यो का हस्तांतरण करते है वैसे ही शक्ति महिला मंडल में वरिष्ठों ने अपने पद का हस्तांतरण किया है। सामाजिक कार्य चुनौतियों से भरा कार्य है। RAIPUR: विप्र शक्ति महिला मण्डल का शपथ-ग्रहण समारोह आयोजित हुआदीप्ति दुबे ने कहा, मेहनत व परिश्रम से ही संस्थागत कार्य आसान होते है। परिचय की औपचारिकता वरिष्ठतम सदस्यों- डायरेक्टर श्रीमती कुसुम शर्मा, संरक्षिका -डॉ उषा दुबे, रत्ना मिश्रा, विभा तिवारी ! विशेष सलाहकार के लिए शकुन शर्मा विजय लक्ष्मी मिश्रा, आभा मिश्रा, भारती किरण शर्मा तथा विशेष सम्मानित सदस्य-मीरा दुबे, सुष्मा तिवारी, अलका दिवान, की हो जाने के बाद सर्व प्रथम अध्यक्ष के रुप में प्रीति शुक्ला जी को, उपाध्यक्ष हेतु सरिता शर्मा, सुनीता दुबे, विजय लक्ष्मी शर्मा तथा सचिव के रूप में सुनीता मिश्रा, सह-सचिव में ममता शर्मा, सुमन मिश्रा, निशा तिवारी के विप्र मातृगण को सर्वप्रथम शपथ दिलाई। कोषाध्यक्ष के लिए श्रीमती उषा को शपथ दिलाई गई। RAIPUR: विप्र शक्ति महिला मण्डल का शपथ-ग्रहण समारोह आयोजित हुआतत्पश्च्यात् सांस्कृतिक सचिव हेतु शजिन्ता शुक्ल को तथा सांस्कृतिक सह सचिव-भारती मिश्रा, मीनू शर्मा, रत्ना तिवारी एवं मीडिया प्रभारी हेतु मीनाक्षी मिश्रा को। कार्यकारिणी के लिए कावेरी तिवारी, सुषमा ध्रुव तिवारी, प्रभा शर्मा, लता शुक्ला, अर्चना शर्मा, वसुधा पांडे एवं सुधा पांडे को संयुक्त रुप से शपथ दिलाई गई। त्वरित रूप से गुंजायमान हुआ "शक्तिमहिला मंडल के नवा अध्यक्षा प्रीति शुक्ला, मामी जी ह आज अपन कार्य भार सम्हाल डरे हे, गाड़ा गाड़ा बधई"...मामी.. 1989 से 2023 तक निरंतर कार्यरत अध्यक्ष विभा तिवारी, विजयलक्ष्मी, कुसुम, रत्ना एवं भारती शर्मा ने नवनिर्वाचित संगठन को शपथ उपरांत बधाईयाँ व शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष विभा तिवारी द्वारा संगठन परिचय दिया गया एवं सचिव सुनीता मिश्रा जी द्वारा संगाठनात्म प्रतिवेदन पढ़ा। मंच संचालन श्रीमती शजिन्ता शुक्ल, सांस्कृतिक सचिव द्वारा किया गया। विप्र भवन के प्रांगण में नन्ही बालिकाओं ने हनुमान चालीसा के साथ प्रस्तुति भी दी। मैजिक बुक ऑफ वर्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज गोल्ड मेडलिस्ट तोषी द्वारा मनमोहक नृत्य तोषी,माही ,आरना, रिद्धि, मयंक द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सरिता आकाश दुबे एवम् विभा तिवारी द्वारा संगठन की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि सुश्री दुबे ने अध्यक्षा एवं उनकी नवगठित टीम को बधाई के साथ जिम्मेवारी निर्वहन हेतु सामाजिक उत्थान की प्रतिज्ञा की पुनः याद रखने का संदेश भी दिया। विप्र भवन प्रबंध समिति के सहयोग से शपथ ग्रहण का कार्यक्रम अपनी पूर्णता को प्राप्त किया।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva