12 January 2024   Admin Desk



UP NEWS: बन्थरा व्यापार मंडल: महामंत्री पिन्टू तिवारी ने किया असोहा ब्लॉक प्रमुख का जोरदार स्वागत

लखनऊ संवाददाता-संतोष उपाध्याय

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर  क्षेत्र में बन्थरा व्यापार मंडल के महामंत्री पिन्टू तिवारी ने उन्नाव के असोहा ब्लॉक प्रमुख आनन्द गुप्ता का उन्नाव से लखनऊ जाते समय अपने प्रतिष्ठान पर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्नाव के असोहा ब्लॉक प्रमुख आनन्द गुप्ता ने अपने स्वागत के बाद कहा कि वे पिन्टू तिवारी सहित सभी का आभार व्यक्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि श्री तिवारी हमारे अभिन्न मित्रों में है और छोटे भाई है। उन्होंने कहा कि पिन्टू तिवारी से हमारे सम्बन्ध काफी पुराने है और मैं भी हमेशा पिन्टू तिवारी के साथ खड़ा हूँ। ब्लॉक प्रमुख ने सभी से आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने की भी अपील की।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों की सरकार है। देश के प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री गरीबों वंचितों के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजना चलाकर गरीबों व जनता को लाभावंतित करने का काम कर रहे हैं। स्वागत समारोह के बाद ब्लॉक प्रमुख का काफिला लखनऊ की ओर रवाना हो गया। स्वागत करने वालों में विशाल तिवारी, लाला सिंह, कुलदीप गुप्ता, सोनू दीक्षित, आशु तिवारी , सभासद शेरा गुप्ता शामिल रहे।




Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva