April 21, 2024   Admin Desk   



किसान पथ पर अज्ञात वाहन ने अज्ञात युवक को मारी जोरदार टक्कर, युवक की हुई मौत

* दुर्घटना में अज्ञात युवक की किसी वाहन ने बुरी तरह सिर कुचला

सरोजनीनगर SAROJANI NAGAR,LUCKNOW: लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित गहरु के पास किसान पथ हाईवे पर अज्ञात वाहन से अज्ञात युवक की दुर्घटना में मृत्यु हो गई। अमौसी चौकी इंचार्ज राम शरन मौर्या ने बताया कि बीते रात्रि दिन शुक्रवार को दुर्घटना में हुई युवक का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आसपास सूत्रों से पूछने पर पता चला कि युवक पैदल किसान पथ हाईवे पर जा रहा था, युवक की उम्र करीब 35 से 40 की दर्ज की गई । किसी अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, जिसमे युवक की मृत्यु हो गई। फिलहाल अज्ञात युवक के शव को पंचनामा के लिए सरोजनी नगर पुलिस ने भेज दिया है। इस अज्ञात युवक के शव के पास से कुछ नही मिला , पुलिस युवक के बारे जांच पड़ताल कर रही है। अज्ञात मृतक युवक ने आसमानी रंग का टी शर्ट और स्लेटी रंग का लोवर पहन रखा था, नंगे पैर हाईवे पर कही जा रहा था तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके पर सिर बुरी तरह कुचल गया , दर्दनाक मृत्यु हो गई। यदि इस अज्ञात युवक के बारे में किसी को मालूम पड़े तो कृपया सरोजनीनगर पुलिस से संपर्क कर सकते है। 



Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE