Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
07 July 2024   bharatiya digital news Admin Desk



लखनऊ में मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अवतरण दिवस

संवाददाता संतोष उपाध्याय 

सरोजनीनगर, LUCKNOW,UP: राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में शनिवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अवतरण दिवस पर पार्षद कैंप कार्यालय पर पुष्पांजलि कार्यक्रम संपन्न किया गया है। 

इस अवसर पर पार्षद गीता देवी ने कहा कि देश की एकता को और अधिक मजबूत करने की दिशा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘‘अद्वितीय प्रयासों’’ के लिए प्रत्येक भारतीय उनका ऋणी है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की और एक मजबूत तथा समृद्ध राष्ट्र का सपना देखा। हम उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने भारतीय राजनीति और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भारतीय राष्ट्रवाद और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को मजबूत किया। उनके विचार और आदर्श आज भी हमें प्रेरित करते हैं। उनके आदर्शों पर चलते हुए हम एक समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं। 

इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री पिछड़ा मोर्चा संजय गुप्ता भी उपस्थित रहे।कार्यक्रमों में भाजपा के निम्न कार्यकर्ता उपस्थित हुए। बूथ अध्यक्ष निर्मल कुमार श्रीवास्तव, बूथ अध्यक्ष राम सुमेर वर्मा, सरिता, सुनीता, बूथ अध्यक्ष अंशु जी, विजयलक्ष्मी ,संगीता राजकुमार पिंटू, विनोद ,रंजीत ,सिद्धनाथ, सीमा, शिल्पी,फरीम ,कंचन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva