21 July 2024   Admin Desk



82 साल के हुए मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का आज जन्मदिन है। वह आज 82 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी शुभकामनाएं दी।

बता दें, श्री खरगे का जन्म सन् 1942 में आज ही के दिन हुआ था। श्री खरगे कर्नाटक के एक साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं। उन्होंने पार्टी, अपने गृह राज्य और केंद्र की सरकारों में कई अहम पद संभाले। वह दो दशक बाद पहले ऐसे कांग्रेस अध्यक्ष बने, जो गांधी परिवार से नहीं हैं।



Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva