Home >> State >> Chhattisgarh

Bharatiya digital news
27 July 2024   bharatiya digital news Admin Desk



छत्तीसगढ़ प्रदेश एमेच्योर बाॅक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष आर. राजेन्द्रन पेरिस ओलम्पिक में आब्जर्वर के रुप में भाग लेने हेतु रवाना हुये

रायपुर: इंटरनेशनल ओलम्पिक कमेटी द्वारा 33वीं ओलम्पिक खेल का आयोजन पेरिस (फ्रांस) में 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। पेरिस ओलम्पिक खेल 2024 में भारत के 16 खेलों एथलेटिक्स, तिरंदाजी, बैडमिन्टन, बाॅक्सिंग, घुड़सवारी, गोल्फ, हाॅकी, जूडो, रोविंग, सेलिंग, शूटिंग, तैराकी, टेबल टेनिस, टेनिस, भारोत्तोलन एवं कुश्ती के 117 खिलाड़ी भाग ले रहे है। पेरिस ओलम्पिक खेल में बाॅक्सिंग खेल का आयोजन 27 जुलाई से 04 अगस्त 2024 तक आयोजित किया जा रहा है।

पेरिस ओलम्पिक खेल में छत्तीसगढ़ प्रदेश एमेच्योर बाॅक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष आर. राजेन्द्र को बाॅक्सिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। आर. राजेन्द्रन 25 जुलाई 2024 को रायपुर से दिल्ली होते हुये पेरिस के लिये रवाना हुये।

आर. राजेन्द्रन बाॅक्सिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के सहसचिव भी है। आर. राजेन्द्रन बाॅक्सिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के इंटरनेशनल टेक्निकल ऑफिशल्स (ITO) क्वालीफाइड 2023, रिंग ऑफिसियल कमीशन (ROC) के डेपुटी चेयरमेन तथा टेक्निकल एवं रुल्स कमिशन के सचिव भी है।

आर. राजेन्द्रन की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश एमेच्योर बाॅक्सिंग एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जूड राॅड्रिक्स, उपाध्यक्ष डाॅ. दुर्गेश अवस्थी, नूतन सिंह ठाकुर, नरेश डाकलिया, महासचिव चूड़ामणि ठाकुर, सहसचिव रंगनाथन, नवीन दास, कोषाध्यक्ष सुरेश एवं कार्यकारिणी सदस्य सतीश यादव, वरिष्ठ बाॅक्सर लालमन यादव, पी.के. राय, कुलदीप सोनकर सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश एमेच्योर बाॅक्सिंग एसोसिएशन के समस्त जिलों/ इकाई के अध्यक्ष सचिव एवं राज्य के खिलाड़ियों ने बधाई देते हुये अपनी अपनी शुभकामनाये प्रदान की।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva