Home >> State >> Chhattisgarh

Bharatiya digital news
22 August 2024   bharatiya digital news Admin Desk



स्कूलों में मनाया जाएगा 23 अगस्त को अंतरिक्ष दिवस

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में विज्ञान और अंतरिक्ष में रूचि जागृत करने के लिए 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर स्कूलों में होने वाले मुख्य गतिविधियों में एनसीईआरटी द्वारा विकसित विशेष ’चंद्रयान पर आधारित मॉड्यूल’ प्रदर्शित करते हुए 23 अगस्त को ’चंद्रयान मॉड्यूल पर व्याख्यान’ का आयोजन किया जाएगा। 

इस अवसर पर अंतरिक्ष से संबंधित विभिन्न विषयों पर पोस्टर और निबंध, मॉडल बिल्डिंग, क्विज एवं पेटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही अंतरिक्ष विज्ञान संबंधित 30 मिनट का एक वीडियो स्कूलों में प्रदर्शित किया जाएगा।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva