Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
23 April 2025   bharatiya digital news Admin Desk



लखनऊ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पैदल मार्च पथ , पार्षद गीता देवी ने पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत

संवाददाता- सन्तोष उपाध्याय

सरोजनीनगर,UP(INDIA): राजधानी लखनऊ में अवध प्रांत: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लखनऊ जिले की ओर से भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संघ की अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से संपन्न हुआ। पथ संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने पूरी गरिमा और अनुशासन के साथ भाग लिया। स्वयंसेवकों की वेशभूषा, कदमताल और अनुशासित प्रदर्शन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

इस अवसर पर वार्ड की पार्षद गीता देवी गुप्ता भी उपस्थित रहीं। उन्होंने पथ संचलन में भाग ले रहे स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया और संघ के कार्यों की सराहना की। पार्षद गीता देवी गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश की संस्कृति, सेवा और राष्ट्रनिर्माण के कार्यों में सदैव अग्रणी रहा है। स्थानीय लोगों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी पथ संचलन का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और संघ के कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva