Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
26 May 2025   bharatiya digital news Admin Desk



लखनऊ में महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री व्रत की पूजा की

संवाददाता - सन्तोष उपाध्याय 

सरोजनीनगर, UP (INDIA): लखनऊ में जहां जगह जगह महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री व्रत रखा और पीपल के पेड़ की पूजा अर्चना की। इसी क्रम में सरोजनीनगर क्षेत्र में महिलाओं ने अपने पति की लम्बी आयु के लिए दरोगा खेड़ा चंद्रशेखर आजाद नगर कॉलोनी, शान्ति नगर, पिपरसंड, हाइडिल सभी अन्य जगहों पर वट सावित्री व्रत की पूजा अर्चना की। बारिश वट सावित्री व्रत पर महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए पूजा करती हैं, इसलिए इस व्रत में पूजन सामग्री का विशेष महत्व है। साथ ही इस पूजा में बरगद के वृक्ष का पूजन भी किया जाता है l ऐसा माना जाता है कि इस पवित्र पेड़ के नीचे पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जिस तरह सावित्री ने अपने समर्पण से अपने पति सत्यवान को यमराज से वापस लाई थीं, उसी तरह इस शुभ व्रत को रखने वाली विवाहित महिलाओं को एक सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता। जगत के पालनहार विष्णु, भगवान शिव और भगवान ब्रह्मा का वास होता है। इसलिए इस पेड़ की पूजा-अर्चना की जाती है।

मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को सौभाग्य, आरोग्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके अलावा महिलाएं मनचाही मनोकामना मांगते हुए बरगद के पेड़ पर कलावा बांधती है। शुभ व्रत को रखने वाली महिलाएं गुड्डन उपाध्याय, प्रीति तिवारी, अनीता यादव, भावना यादव, प्रतिष्ठा, संध्या, सरस्वती, संतोषी सहित अन्य महिलाओं ने वटवृक्ष की पूजा की और अपने पति का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva