Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
27 June 2025   bharatiya digital news Admin Desk



चंद्रशेखर आजाद नगर कॉलोनी की सड़क नाली की हालत खराब, जनता हो रही परेशान

कई सड़क नाली बनने को है बाकी, नपाई होने के बाबजूद नहीं हो पाया सड़क नाली का निर्माण

संवाददाता - सन्तोष उपाध्याय 

सरोजनीनगर: राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में दरोगा खेड़ा स्थित चंद्रशेखर आजाद नगर कॉलोनी में जहां कई सड़कों और नालों का निर्माण हो रहा है वही अभी भी कई सड़के और नाली कई वर्षों से खराब पड़ी है। बरसात के दिनों में बुजुर्गों, औरतों और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कभी कभी लोग गिर कर चोटिल भी हो जाते हैं।  

स्थानीय निवासी कॉलोनी सोसाइटी अध्यक्ष डी बी सिंह , नींबू लाल, अर्पण वर्मा, भगत, मुन्ना सहित अन्य लोगों का कहना है कि यह सड़क कई वर्षों से खराब पड़ी है, बरसात में लोगों का आना जाना दूभर हो जाता है। इससे संबंधित स्थानीय लोगों ने विधायक सरोजनीनगर डॉ. राजेश्वर सिंह और पार्षद गीता देवी को सड़क, नाली  निर्माण के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया और नगर निगम को भी अवगत करा दिया गया है।  

यह सड़क करीब 80 मीटर लंबी है, जब कि आसपास की सड़के नाली बन चुकी है, ऐसे काफी सड़कों और नालियों का निर्माण कई वर्षों से अधूरा पड़ा है। यह सड़क चंद्रशेखर आजाद नगर कालोनी में खास तौर पर सबसे खराब भगत के घर से अर्पन वर्मा के घर तक बननी बाकी है। सड़क की स्थिती बहुत खराब हो गई है, जिससे बुजुर्ग लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बच्चों को स्कूल जाने के लिए भी परेशानी होती है। यहां तक कि मरीजों के लिए एंबुलेंस भी नहीं जा पाती। पार्षद गीता देवी ने बताया कि सड़क की नपाई हो चुकी है जल्द सड़क नाली का निर्माण किया जाएगा।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva