Home >> National

Bharatiya digital news
17 October 2022   bharatiya digital news Admin Desk



कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव खत्म, 19 को आएगा फैसला

नयी दिल्ली: कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए मतदान खत्म हो गया है। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर इस चुनावी मुकाबले में आमने-सामने हैं। 22 साल बाद हो रहे चुनाव के नतीजे 19 अक्तूबर को आएंगे। 9,000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के प्रतिनिधि गुप्त मतदान में पार्टी प्रमुख को चुनने के लिए मतदान किया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव में सोमवार को मतदान किया। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक में बेल्लारी के संगनाकल्लु में मतदान किया। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सभी राज्यों की राजधानियों में मतदान हो रहा है और सभी प्रदेशों में स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालयों में सुबह 10 बजे से शुरू हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे तथा शशि थरूर के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस मुख्यालय में यहां मतदान शुरु होने से पहले पार्टी के चुनाव प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने मतपेटियों की जांच पड़ताल की और उसके बाद सबसे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदम्बरम ने मतदान किया। उसके बाद पार्टी के डेलिगेट्स ने भी मतदान शुरू किया। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कांग्रेस के डेलिगेट्स कर्नाटक में बेल्लारी जिले के संगनाकल्लु में मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। यात्रा में बैठक के लिए निर्धारित कंटेनर को मतदान केंद्र बनाया गया है और डेलीगेट्स वही मतदान कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव हो रहे हैं और मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। मतगणना 19 अक्टूबर को की जाएगी।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva