Home >> National

Bharatiya digital news
25 October 2022   bharatiya digital news Admin Desk



सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने अपने अंदाज में दीपावली की शुभकामनाएं दी

भुवनेश्वर: देशभर में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। दीपावली के मौके पर पद्मश्री विजेता सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने अपने अंदाज में दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी बीच पर मां काली की रेत से खूबसूरत मूर्ति बनाई है। रेत की मूर्ति बनाने में उन्होंने हजारों दीयों का इस्तेमाल किया है।

सुदर्शन पटनायक ने रेत से बनाई मां काली की मुर्ति ट्वीट भी की है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से मां काली की तस्वीर ट्वीट की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'हैप्पी दीपावली... ओडिशा के पुरी बीच पर 4045 दीयों से मां काली की रेत से मूर्ति बनाई है।' Title in English: On the occasion of Diwali, Padma Shri winning sand artist Sudarshan Patnaik wished Diwali in his own style.



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva