Home >> Sports

Bharatiya digital news
29 October 2022   bharatiya digital news Admin Desk



हॉकी इंडिया के अध्यक्ष बने दिलीप टिर्की

नई दिल्ली. भारत के पूर्व हॉकी कप्तान और ओलंपियन दिलीप टिर्की शुक्रवार को हॉकी इंडिया के अध्यक्ष चुने गए। उनको हॉकी इंडिया के शीर्ष पद पर निर्विरोध चुना गया है। इस पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले दो अन्य लोगों द्वारा अपना नामांकन वापस लेने के बाद टिर्की को निर्विरोध हॉकी इंडिया का अध्यक्ष चुना गया। उनके अलावा भोला नाथ सिंह और सेकर जे मनोहरन की भी जीत हुई है।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva