Home >> State >> Chhattisgarh

Bharatiya digital news
04 November 2022   bharatiya digital news Admin Desk



मंत्रालय संवर्ग के सहायकों को तोहफा, पदनाम में हुआ परिर्वतन

रायपुर: मंत्रालय संवर्ग के सहायकों के पदनाम परिर्वतन के सम्बंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है। मंत्रालय संवर्ग के कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांग पूरी होने से कर्मचारियों में हर्ष है। कर्मचारियों ने जारी आदेश पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने इसे राज्योत्सव पर मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया तोहफा बताया। उल्लेखनीय है राज्य शासन ने मंत्रालय संवर्ग के सहायक ग्रेड 1, 2 एवम 3 का नाम परिर्वतन कर क्रमशः सहायक अनुभाग अधिकारी, वरिष्ठ सचिवालय सहायक, कनिष्ठ सचिवालय सहायक कर मंत्रालय के कर्मचारीयों को राज्योत्सव में नई सौगात दी है। सरकार ने यह आदेश जारी कर कर्मचारी हित में अपने फैसला लिया है। मंत्रालयीन कर्मचारी संघ की मांग पूरी होने पर पुरे मंत्रालय में खुशी की लहर है तथा इस हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया है।



Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva