Home >> Sports

Bharatiya digital news
05 November 2022   bharatiya digital news Admin Desk



MP: खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के लिये मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजन-सह-समन्वय समिति गठित

भोपाल: राज्य शासन ने मध्यप्रदेश में 31 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के 5वें संस्करण के आयोजन के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में "आयोजन-सह-समन्वय समिति" और मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कार्यकारी समिति गठित की है।

मुख्यमंत्री चौहान की अध्यक्षता में गठित इस समिति में केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री सह-अध्यक्ष और खेल और युवा कल्याण मंत्री मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष होंगे।

मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन, केन्द्रीय सचिव युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन, गृह और वित्त विभाग समिति के सदस्य होंगे। प्रमुख सचिव खेल और युवा कल्याण विभाग म.प्र. को सदस्य सचिव मनोनीत किया गया।

आयोजन-सह-समन्वय समिति में पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश, महानिदेशक भारतीय खेल प्राधिकरण नई दिल्ली, संचालक खेल और युवा कल्याण मध्यप्रदेश, भारतीय ओलंपिक संघ के प्रतिनिधि और अध्यक्ष-महासचिव स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया को सदस्य बनाया गया है।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कार्यकारी समिति गठित

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के लिये कार्यकारी समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे। समिति के सह-अध्यक्ष सचिव केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय होंगे। अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामान्य प्रशासन, गृह, वित्त विभाग समिति के सदस्य मनोनीत किये गये हैं। प्रमुख सचिव ऊर्जा, लोक निर्माण, खेल और युवा कल्याण, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, स्कूल शिक्षा, पर्यटन, संस्कृति, नगरीय विकास एवं आवास, परिवहन, और जनसम्पर्क विभाग को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

समिति में पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश, महानिदेशक भारतीय खेल प्राधिकरण नई दिल्ली, संचालक खेल और युवा कल्याण मध्यप्रदेश, संचालक खेलो इंडिया नई दिल्ली, अपर पुलिस महानिदेशक अग्नि शमन म.प्र., वरिष्ठ निदेशक भारतीय खेल प्राधिकरण, खेलो इंडिया, नई दिल्ली, अध्यक्ष-महासचिव स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, भारतीय ओलंपिक संघ, मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के प्रतिनिधि, मंडल रेल प्रबंधक, भोपाल मंडल, भारतीय रेलवे म.प्र., संचालक दूरदर्शन भोपाल और राज्य के दो प्रमुख खिलाड़ी खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 की कार्यकारी समिति के सदस्य होंगे।

आयोजन-सह-समन्वय समिति खेल और युवा कल्याण विभाग और कार्यकारी समिति के माध्यम से खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 को नियंत्रण, प्रबंधित, व्यवस्थित और प्रशासित करेगी। कार्यकारी समिति खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सुचारू संचालन, पर्यवेक्षण, निगरानी के साथ आयोजन-सह-समन्वय समिति के समग्र मार्गदर्शन में विभिन्न एजेन्सियों के बीच समन्वय का कार्य करेगी। कार्यकारी समिति खेलो इंडिया यूथ गेम्स के स्थानों के अधोसंरचना विकास की निगरानी और क्रियान्वयन एजेंसियों के कार्यों की समीक्षा भी करेगी।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva