Home >> State >> Chhattisgarh

Bharatiya digital news
02 February 2023   bharatiya digital news Admin Desk



जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2023

जांजगीर-चांपा: जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2023 के अवसर पर आज कृषि उपज मंडी प्रागंण नैला जांजगीर में चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव के मुख्य आतिथ्य में किसान सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि चाहे वैज्ञानिक कितने भी बड़े-बड़े आविष्कार कर ले लेकिन खेतों में धान की खेती एक किसान ही करता है तथा भोजन के रूप में हम सभी अन्न ही खाते है। किसान सम्मेलन के अवसर पर जिले में कृषि के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले किसानों को साल, प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूरा मंडी प्रांगण जय जवान, जय किसान के नारो से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि देश के किसानों और देश के वीरों का सम्मान करने से ही किसी भी देश की प्रगति होती है। हमारे राज्य में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से खेती किसानी को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे ऐसे किसान जिनकी खेती के कार्यों में रूचि कम हो रही थी तथा खेती किसानी छोड़ रहे थे, वे भी अब फिर से खेती किसानी की ओर वापस लौट रहे हैं। जिससे राज्य के किसान मजबूत हो रहे है।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva