Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
28 February 2023   bharatiya digital news Admin Desk



लखनऊ: बिजनौर पुलिस ने तीन शातिर वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

लखनऊ/संवाददाता - सन्तोष उपाध्याय। बिजनौर: राजधानी लखनऊ में चलाये जा रहे अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही व अपने सकुशल निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त राहुल राज दक्षिणी जोन कमिश्नरेट लखनऊ के कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह दक्षिणी जोन कमिश्नरेट लखनऊ व सहायक पुलिस आयुक्त विनय 'कुमार द्विवेदी कृष्णानगर लखनऊ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह भदौरिया थाना बिजनौर एक द्वारा गठित पुलिस टीम के द्वारा थाना पर पंजीकृत मु.अ.सं. 154/22 धारा 419/420/467/468/471 भादवि, जिसकी विवेचना थाना बिजनौर से की जा रही थी। जिसमें वांछित चल रहे अभियुक्तगण 1. मन्ना पुत्र स्व. छेदी लाल उम्र करीब 35 वर्ष, 2. सुनील पुत्र स्व. छेदी लाल उम्र करीब 33 वर्ष, 3. अजय पुत्र स्व. छेदी लाल उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। आपको बताते चले कि दि. 11.09.2022 को थाना बिजनौर पर वादी छेदीलाल पुत्र स्व. राम चरन उम्र लगभग 73 वर्ष मूल निवासी ग्राम बिजनौर परगना बिजनौर तहसील सरोजनी नगहर लखनऊ वर्तमान मे प्रार्थी म.सं. 356 एसपी/ 217 सोनापुरम कालोनी आलमनगर लखनऊ की तहरीरी सूचना पर मु.अ.सं. 154/22 धारा 419/420/467/468/471 भादवि बनाम 1. मन्ना 2. संजय कुमार 3. सुनी 4. मोनू 5. अनिल कुमार 6. अजय पुत्रगण स्व. छेदी लाल निवासी 843 बिजनौर तहसील सरोजनी नगर 7. कमर अली पुत्र स्व. आसिक अली 8. निर्भय विश्वकर्मा 9. राजस्वकर्मी व 10 अन्य नाम के विरुद्ध कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के सम्बन्ध में पंजीकृत हुयी थी। छेदीलाल की वास्तविक जमीन जो लखनऊ में ग्राम बिजनौर परगना बिजनौर तहसील सरोजनी नगर में है, जिसको अभियुक्तगण द्वारा फर्जीवाडा करते हुए विक्रय अनुबंध व मुख्तारनामा फर्जी छेदी लाल के वारिश बन कर करा लिया था जिसकी विवेचना थाना बिजनौर से की जा रही है जिसमें विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. मन्ना पुत्र स्व. छेदी लाल उम्र करीब 35 वर्ष 2. सुनील पुत्र स्व. छेदी लाल उम्र करीब 33 वर्ष 3. अजय पुत्र स्व. छेदी लाल उम्र करीब 23 वर्ष की तलाश बिजनौर पुलिस द्वारा काफी दिनों से की जा रही थी। दिन सोमवार 27 फरवरी को कटरा मोहल्ला में स्थित अभियुक्त के घर के पीछे खेत के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। शेष अभियुक्तों की तलाश जारी है। शीघ्र ही शेष अभियुक्तों को तलाश कर गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जायेगी।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva