03 March 2023   Admin Desk



आम जनता के हितों के लिए कांग्रेस पार्टी सदन से लेकर सड़क तक निरन्तर संघर्ष करेगी: बृजलाल खाबरी

लखनऊ/संवाददाता - सन्तोष उपाध्याय। लखनऊ: केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा घरेलू रसोई गैस के दामों में एक बार फिर से 50/- रुपये की वृद्धि देश की आम जनता पर गहरी चोट है। जिसको लेकर गुरुवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से विधानसभा की ओर रुख करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। जहां पर पुलिस प्रशासन ने उन्हें विधानसभा जाने से रोक दिया। जिसके विरोध में कांग्रेसजन धरने पर बैठ गये। आम जनता के हितों के लिए कांग्रेस पार्टी सदन से लेकर सड़क तक निरन्तर संघर्ष करेगी: बृजलाल खाबरीअपने संबोधन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि जब से देश एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें सत्ता में आई है महंगाई अपने चरमोत्कर्ष पर है। आए दिन खाद्य वस्तुओं आटा, दाल, सरसो के तेल इत्यादि के दाम आसमान छू रहे हैं परन्तु सरकार को देश की आम जनता की कोई परवाह नहीं है। श्री खाबरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव जनहितों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए सदन से लेकर सड़क तक संघर्षरत रही है। कांग्रेस घरेल गैस के दामों में हुई अप्रत्यासित वृद्धि का सख्त विरोध करती है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार जल्द से जल्द बढ़े हुए दामों को वापस नहीं लेती है तो कांग्रेस पार्टी अपने प्रदर्शन का और भी अधिक उग्र स्वारूप प्रदान करेगी। श्री खाबरी ने कहा कि आम जनता की गाढ़ी कमाई पर कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर डाका नहीं डालने देगी और इसके खिलाफ सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, इन्दल रावत, प्रदेश महासचिव सुबोध श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव बृजेश सिंह, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता पंकज तिवारी, संजय सिंह, मुकेश सिंह चौहान, विकास श्रीवास्तव, रफत फातिमा, प्रियंका गुप्ता, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, द्विजेन्द्र राम त्रिपाठी, वीरेन्द्र मदान, अमरनाथ अग्रवाल, रमेश मिश्रा, संजय दीक्षित, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, राजेश सिंह काली, नरेन्द्र दत्त त्रिपाठी, सुशीला शर्मा, शहाना सिद्दीकी, डॉ. रेहान अहमद खान, अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ. शहजाद आलम, राकेश पाण्डेय, रंजीत यादव, शहनवाज खान, सुनील कुमार गौतम, प्रवीन खान, अख्तर अहमद खान, प्रज्ञा सिंह, के.के. शुक्ला, अनीस अख्तर मोदी, डॉ. सुधा मिश्रा, संजय मौर्या, सुमन प्रजापति, अंकित तिवारी, तनवीर फातिमा, वर्चस्व पाण्डेय, प्रभाकर मिश्रा, नितान्त सिंह, रूबीना रईस, साबरा खातून, शिवम त्रिपाठी, सुनीता रावत, सुषमा मिश्रा, डॉ. रिचा शर्मा, संजय श्रीवास्तव, परवेज मंसूरी, जितेन्द्र रावत, आलोक सिंह, हनीफ खान, अजय वर्मा, अयूब सिद्दीकी, विकास सक्सेना, अमन यादव, अकील अहमद खान, निजामुद्दीन, फरीद हुसैन, योगेश्वर सिंह, आफताब मोहसिन, मो. सानू, जावेद मलिक, मो0 शरीफ, वेद प्रकाश राठौर, अमन सिंह चौहान, सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।



Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva