Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
05 March 2023   bharatiya digital news Admin Desk



लखनऊ: अमौसी एयरपोर्ट आदर्श व्यापार मंडल का हुआ गठन

लखनऊ/संवाददाता - सन्तोष उपाध्याय। सरोजिनी नगर। राजधानी लखनऊ के सरोजिनीनगर के नवीन गौरी भंडारी मार्केट अंतर्गत उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के लखनऊ जिला कार्यालय पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के दिशा निर्देशन प्रदेश के वरिष्ठ संगठन मंत्री व सरोजिनी नगर विधानसभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में तथा जिले के वरिष्ठ महामंत्री विनोद सिंह जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर ए. के. सिंह एवं नगर संगठन मंत्री अंबुज शर्मा के द्वारा अमौसी एयरपोर्ट आदर्श व्यापार मंडल का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष के रूप में पवन तिवारी, महामंत्री विजेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष शिवम गुप्ता, मंत्री के रूप में नरेंद्र सिंह व सोनू गुप्ता का मनोनयन किया गया। लखनऊ: अमौसी एयरपोर्ट आदर्श व्यापार मंडल का हुआ गठनइस मौके पर प्रदेश वरिष्ठ संगठन मंत्री ओम प्रकाश शर्मा वरिष्ठ जिला महामंत्री विनोद सिंह द्वारा सभी उपस्थित व्यापारियों व पदाधिकारियों को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर ओम प्रकाश शर्मा ने बताया हमारा संगठन प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के निर्देशन में बहुत ही मजबूती के साथ काम कर रहा है और आने वाले नगर निगम के चुनाव में व्यापारी प्रतिनिधि मंडल अपने व्यापारियों के साथ अपनी बातों को एवं व्यापारियों के हित के लिए अपनी ताकत दिखाएगा तथा क्षेत्र के सभी व्यापारियों को एकजुट होने का आह्वान किया गया। इस मनोनयन के अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, गौरी के अध्यक्ष विजय यादव, महामंत्री विशाल श्रीवास्तव, सरोजनी नगर के अध्यक्ष शैलेंद्र यादव , कोषाध्यक्ष राजेश सिंह भदोरिया सहित तमाम सम्मानित व्यापारी को पदाधिकारी उपस्थित रहे।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva