Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
22 April 2023   bharatiya digital news Admin Desk



Lucknow: सवर्ण युवा महासभा ने धूमधाम से मनाई परशुराम जयंती

लखनऊ/संवाददाता - सन्तोष उपाध्याय सरोजनीनगर Sarojani Nagar: राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र स्थित गौरी विहार में शनिवार को अक्षय तृतीया भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर सवर्ण युवा महासभा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया । Lucknow: सवर्ण युवा महासभा ने धूमधाम से मनाई परशुराम जयंतीभगवान परशुराम जन्मोत्सव पूजन कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील शुक्ला द्वारा पुष्प अर्पित कर भगवान परशुराम को नमन वंदन किया गया। सवर्ण युवा महासभा के राष्ट्रीय सचिव गोविंदमणि तिवारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सतीश द्विवेदी सूरज मिश्रा, संतोष उपाध्याय पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अनिल सिंह, अवधेश तिवारी विधानसभा उपाध्यक्ष सरोजनी नगर एवं अन्य गणमान्य पदाधिकारियों ने भगवान के श्री चरणों में पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सरोजनी नगर विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन सिंह को उनकी निष्ठा, समर्पण को देखते हुए जिला अध्यक्ष लखनऊ मनोनीत किया गया। उन्हें जिला अध्यक्ष लखनऊ मनोनीत करते हुए सुशील शुक्ला ने कहा कि अर्जुन सिंह का समर्पण जिस प्रकार से लंबे समय तक विधानसभा सरोजनीनगर के लिए रहा है, उनके जिलाध्यक्ष बनने से लखनऊ के सभी 9 विधानसभा में मजबूत होंगी, युवा कर्मठ ऊर्जावान संगठन से जुड़ेंगे और संगठन के विचार जन-जन तक पहुंचेंगे।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva