April 27, 2023   Admin Desk   



Lucknow: सोशल मीडिया पर कट्टा लेकर रील वीडियो वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

लखनऊ/संवाददाता - सन्तोष उपाध्याय। सरोजनीनगर Sarojani Nagar: राजधानी लखनऊ में चलाये जा रहे अभियान वांछित अभियुक्तों व अपराधियों के धरपकड़ व शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के क्रम में एवं पुलिस उपायुक्त दक्षिणी विनीत जायसवाल व अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी शशांक सिंह के निर्देशन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर विनय कुमार द्विवेदी एवं प्रभारी निरीक्षक सरोजनीनगर सन्तोष कुमार आर्य के नेतृत्व में थाना सरोजनीनगर पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुयी कि एक व्यक्ति जिसका नाम वारिस खान है, उसका सोशल मीडिया पर कट्टा लेकर रील वीडियो वायरल हो रहा है। सूचना पर तत्काल वायरल फोटो/ वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना स्थानीय से पुलिस टीमें बनाकर एवं मुखबिर खास को तलब कर वारिस खान की गिरफ्तारी हेतु हिदायत मुनासिब कर रवाना किया गया। वारिस खान की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम क्षेत्र में मामूर थी कि मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि वारिस खान पुत्र इरशाद खान आशाराम आश्रम के निकट मैदान में खड़ा है, जिसके पास अवैध तमंचा भी है। मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त वारिस खान पुत्र इरशाद खान वर्तमान पता सरोजनीनगर लखनऊ को आशाराम आश्रम के निकट 26 अप्रैल 2023 की रात्रि करीब 23.55 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 12 बोर एवं एक जिन्दा कारतूस बरामद कर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं.- 0166/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।



Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by NEETWEE