Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
20 May 2023   bharatiya digital news Admin Desk



UP News: हीरालाल यादव ग्रुप ऑफ कालेजेज के विभिन्न प्रांगणो मे मातृ-दिवस का भव्य आयोजन

लखनऊ/संवाददाता-संतोष उपाध्याय।

सरोजनीनगर Sarojani Nagar: राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित दिन शनिवार को हीरालाल यादव ग्रुप ऑफ कालेजेज के विभिन्न प्रांगणो मे मातृ-दिवस का भव्य आयोजन किया गया, जिसमे छात्र-छात्राओं की माताओं के लिए विभिन्न आयोजन जिनमे मुख्यतः नो फ्लेम कुकिंग, टंग टविस्टर, रैंप वॉक, शो योर टैलेन्ट एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओ में माताओ ने बड़े ही उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर विजयी प्रतियोगियों में श्रीमती गीता देवी, श्रीमती सोनी गौतम, श्रीमती आरती सिंह रहीं। आयोजन का शुभारम्भ अध्यक्ष राम सिंह यादव द्वारा किया गया तथा अपने उद्बोधन मे उन्होने प्रांगण मे उपस्थित माताओ का हृदय की गहराइयो से आभार व्यक्त किया तथा माता को विद्यार्थी/ बच्चे का प्रथम शिक्षक बताया। बालक/बालिका के विकास में प्रथम भूमिका माता की होती है।

इस आयोजन की प्रमुख सूत्रधार श्रीमती सुनीता यादव, प्रधानाचार्या हीरालाल यादव पब्लिक स्कूल, बेंती, सुश्री शिवानी यादव, हीरालाल यादव पब्लिक स्कूल, सरोजनी नगर, लखनऊ थी। सभी शिक्षक-शिक्षिकाओ ने आयोजन को सफल बनाने मे अपना प्रमुख योगदान दिया। आयोजन मे अपनी उपस्थिति से सुशोभित करने वाले एडवोकेट उमेश प्रताप यादव, हरिनाम सिंह थे। कार्यक्रम सम्पूर्ण मार्गदर्शन श्रीमती सुनीता यादव एवं सुश्री शिवानी यादव द्वारा किया गया।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva