Home >> State >> Chhattisgarh

Bharatiya digital news
25 July 2023   bharatiya digital news Admin Desk



CG NEWS: प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज का सावन उत्सव आयोजित

रायपुर RAIPUR: प्रांतीय अखंड ब्राम्हण समाज संगठन द्वारा सावन उत्सव का आयोजन सुंदर नगर में किया गया। प्रदेश अध्यक्ष भारती किरण शर्मा ने कार्यक्रम के बारे में  जानकारी दी। प्रदेश सांस्कृतिक सचिव शजिन्ता शुक्ल द्वारा सावन के ऊपर बहुत ही रोचक सावन तम्बोला खेल खिलाया गया- जिसमें बादल बरस गया.., टिप टिप बरसा पानी.., काली घटा छा गई.. आदि नामों पर विजेता प्रथम हेमलता शुक्ला द्वितीय सरिता शर्मा तृतीय रानी दुबे घोषित किए गए। सावन से संबंधित शब्दों वाले खेल में अत्यधिक आनंद लिए जिसमें, प्रथम रहीं सुनीता बीनु मिश्रा, द्वितीय सुषमा कौशलेंद्र शुक्ला, तृतीय प्रीति शुक्ला।

मनभावन सावन माह में शिवभक्त माता सती को प्रकृति के रूप में समझाने का सन्देश दिया। इसे आल्हादित प्रेम में ओतप्रोत हो कर स्त्रीत्व को प्रकृतिवादी पर्यावरणीय प्रेम का सामूहिक आयोजन कहना ही उचित है। मातृ शक्ति के अप्रतिम प्रेम की अभिव्यक्ति सावन झूले सामूहिक आनंद से हुई। तीसरे खेल 'बारह महीने के मुख्य त्योहारों  के  नाम' में- प्रथम रीता शर्मा, द्वितीय प्रीति  शुक्ला, तथा तृतीय रोशनी शुक्ला रहीं। सावन उत्सव की समाप्ति वंदे मातरम गीत के द्वारा हुईl




Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva