Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
08 August 2024   bharatiya digital news Admin Desk



“हरियाली उत्सव-थ्री” में अंशिका त्यागी के राधा-कृष्ण डांस बैले ने मचाया धमाल

* रैंप वॉक और टैलेंट हंट शो के बाद चुनी गई हरियाली क्वीन कविता सिंह और स्वीट 60 हरियाली क्वीन गरिमा श्रीवास्तव

संवाददाता संतोष उपाध्याय

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में दिन मंगलवार 6  रेल विहार और नव अंशिका फाउण्डेशन की ओर से मंगलवार 6 अगस्त को हरियाली उत्सव सीजन-थ्री का आयोजन गोमती नगर के वेव माल के पास स्थित डी-कार्विज में किया गया। हरियाली तीज थीम पर साज सज्जा ही नहीं विभिन्न सौन्दर्य और टैलेंट हंट की प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केन्द्र बनी। खासतौर से राधा-कृष्ण डांस बैले सराहा गया। इसे अंशिका त्यागी के डांस ट्रूप ने पेश किया था।

हरियाली उत्सव सीजन-थ्री की संयोजिका नव अंशिका फाउण्डेशन की अध्यक्षा नीशू त्यागी ने बताया कि हरियाली तीज का उत्सव श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है, जोकि इस साल बुधवार 7 अगस्त को है। आस्था, उमंग, सौंदर्य और प्रेम का यह उत्सव, शिव-पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। प्रकृति के आदिदेव, पशुपति-भोलनाथ को सावन का महीना अति प्रिय है। इसी श्रावण माह में पड़ने वाली हरियाली तीज, वास्तव में जश्न-ए-हरियाली है। इसमें क्या बच्चे और क्या उम्रदराज, सभी आनंदित हो प्रकृति के लय के साथ झूम उठते हैं। 

हरियाली तीज उत्सव सीजन थ्री में एक ओर जहां ढोलक के साथ सावन के लोक गीत सुनने को मिले वहीं दूसरी ओर हरे भरे परिधानों में आयीं महिलाओं के हाथों पर खुश रंग मेंहदी ने केसरिया रंग में अपनी खास महक छोड़ी। आयोजन का पूरा आकर्षण तो अंशिका त्यागी के डांस ट्रृप ने लूटा। अंशिका के साथ विशाल ने लखनऊ कथक घराने के विश्व प्रसिद्ध कलाकार पंडित बिरजू महाराज के अंदाज का अनुसरण करते हुए लाजवाब प्रस्तुति दी। राधा-कृष्ण प्रसंग पर आधारित “तेरे रंग” नाम से हुई इस प्रस्तुति ने सबका दिल जीत लिया।

सीमा भट्ट के सशक्त मंच संचालन में हुए कार्यक्रम का आरंभ स्वागत गीत से हुआ। इसके साथ ही रेनू जोशी और पम्मी मायर ने आगंतुकों का स्वागत भारतीय परंपरा के अनुसार तिलक लगाकर किया। किसी भी कार्यक्रम की मांगलिक शुरुआत विघ्नविनाशक की आराधना से की जाती है इसीलिए इस समारोह का आरंभ भी गणपति वंदना से किया गया जिसे आराधना सिंह ने पेश किया। यह अवसर हरियाली तीज का था इसलिए महिलाओं ने अवधी गीतों का भी रसास्वादन किया। इसमें सीमा भट्ट और रेखा चौधरी ने कजरी लोकगीत मधुर स्वरों में सुनाए। साठ साल की महिलाओं के दल का भी उत्साह देखते ही बना। इसमें शामिल रचना सिंह, आभा सिंह, गरिमा श्रीवास्तव, विमला राव ने “कजरा मोहब्बत वाला” जैसे गीतों के मेडले पर पूरे उल्लास के साथ नृत्य किया। 

इस अवसर पर एमिटी विद्यालय की प्रधानाचार्या रचना मिश्रा ने राजस्थानी लोकगीत “खम्मा घणी राधा रानी” पर सुंदर प्रस्तुति दी। लोकप्रिय गीत “आया सावन झूम के” पर महिलाओं ने समृह नृत्य किया वहीं रचना सिंह ने हरियाली उत्सव थीम पर एक से बढ़कर एक खेल भी खिलाए। इसके साथ ही शाहीन खान और अनंतता कौशिक के दल ने रैम्प वॉक में बढ़ चढ़कर भाग लिया। हरे-हरे परिधान और आकर्षक आभूषण के साथ सोलह श्रंगार करके आई महिलाओं ने सौन्दर्य प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया। इसमें कविता सिंह को हरियाली क्वीन 2024 और गरिमा श्रीवास्तव को स्वीट सिक्सटी हरियाली क्वीन चुना गया। इसके साथ ही पूजा ओझा को बेस्ट हेयर स्टाइल, मंजू बिष्ट को ड्रेस, वंदना को स्माइल, आभा सिंह को पर्सनैलिटी, माया  को परफार्मेंस, सरोज को रैंप वॉक, को मेकअप, रचना मिश्रा को डांस, रचना सिंहको टैलेंट, सोठी को मेंहदी, उर्वशी को सुंदरी, अंजू मौर्य  को चूड़ी श्रंगार, कंचन को एक्सप्रेशन, रेखा चौधरी को सिंगर, पुनीता को आर्नामेंट, अर्ची को फुटवियर आदि के टाइटल अवार्ड भी दिए गए। लोगों ने इस अवसर पर सावन के लजीज पकवानों और मिष्ठानों का भी भरपूर स्वाद लिया।



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva