Home >> State >> Chhattisgarh

Bharatiya digital news
11 March 2025   bharatiya digital news Admin Desk



महिला कृषक उद्यमियों का किया गया सम्मान

उत्तर बस्तर कांकेर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र तथा कृषक कल्याण विभाग कांकेर द्वारा कृषक संगोष्ठी का आयोजन कर महिला कृषक उद्यमियों का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह मुख्य आतिथ्य जनपद पंचायत कांकेर की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा कावड़े एवं उपाध्यक्ष श्रीमती किरण ठाकुर की उपथिति में किया गया। उक्त कार्यक्रम में कांकेर तथा चारामा विकासखण्ड के लगभग 102 कृषकों ने भाग लिया। इस अवसर पर महिला स्व-सहायता समूहों ने अपने कार्यों तथा उपलब्धियां साझा की तथा परिचर्चा कर उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।



Photo Gallery

Related Post

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva