28 October 2022   Admin Desk



जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया धान खरीद हेतु कार्यशाला का आयोजन, हेल्पलाइन नम्बर जारी

लखनऊ/ संवाददाता- संतोष उपाध्याय लखनऊ: राजधानी लखनऊ में दिन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार की अध्यक्षता में धान खरीद हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक केन्द्र प्रभारी को कृषकों से समन्वय स्थापित करते हुये एक नवम्बर को धान खरीद प्रारम्भ करने के निर्देश दिये गये। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि आगामी सोमवार 01 नवंबर से सभी धान क्रय केंद्र कार्यशील होकर धान खरीद करना सुनिश्चित करेंगे। सभी केंद्रों को 01 तारीख को पहली खरीद करना अनिवार्य है। जिसके लिए सभी केंद्र अभी से किसानों से समन्वय स्थापित करते हुए उनका रजिस्ट्रेशन करना सुनिश्चित करे। यदि 01 तारीख को जिस भी केंद्र द्वारा एक भी खरीद नही की होगी उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। धान खरीद में कोई भी शिथिलता बर्दाश्त नही की जाएगी। केंद्रों पर आने वाले किसानों को पूर्ण सहयोग दिया जाए, किसी को भी कोई असुविधा न होने पाए।

उक्त के साथ ही बैठक में किसानों के रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि सभी क्रय केंद्रों के इंचार्ज व सचिव 1-1 किसान का रजिस्ट्रेशन स्वयं अपने आप से करना सुनिश्चित करेंगे। यदि कोई असुविधा होती है तो अपर जिलाधिकारी कार्यालय में संपर्क करके समस्या का निवारण करेगे। साथ ही सभी क्रय केंद्रों के इंचार्ज व सचिव इस बात का सर्टिफिकेट देना सुनिश्चित करेंगे कि उनके द्वारा 1-1 किसानों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। ताकि खरीद के समय किसानों को कोई असुविधा न होने पाए। अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति द्वारा ज़िलाधिकारी को बताया गया कि सभी केंद्रों 2-2 इलेक्ट्रॉनिक काटे पहुँचा दिए गए है और ई-पास मशीनों का वितरण कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि सभी केंद्रों पर पेयजल व किसानों के बैठने की व्यवस्था को भी सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियों एवं केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि धान खरीद प्रारम्भ होने से पूर्व केन्द्र पर खरीद सम्बन्धी समस्त तैयारियाँ पूर्ण कर ली जायें। खरीद प्रारम्भ होने से पूर्व समस्त क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कराया जायेगा। अव्यवस्था मिलने पर सम्बंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा किसानों को समर्थन मूल्य के भुगतान की प्रक्रिया के सम्बंध में जानकारी मांगी गई।

अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति द्वारा बताया गया कि PFMS के माध्यम से किसानों को भुगतान कराया जाता है। जिसमे भुगतान हेतु धनराशि सीधे किसान के आधार लिंक खाते में जमा कराई जाती है। जिसके सम्बंन्ध में ज़िलाधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी किसान भाई सुनिश्चित करे कि उनके आधार कार्ड में जो मोबाईल नम्बर लिंक है वही नम्बर उनके बैंक खाते में लिंक होना आवश्यक है। यदि बैंक खाते में अलग मोबाईल नम्बर लिंक है और आधार कार्ड में अलग नम्बर लिंक है तो ऐसी स्थिति में उनका भुगतान नही हो पाएगा। इस लिए रजिस्ट्रेशन कराने से पहले यह सुनिश्चित करे कि आधार कार्ड और बैंक खाते में एक ही मोबाईल नम्बर लिंक हो। उक्त के अतिरिक्त यदि किसी किसान भाई के एक से अधिक बैंक खाते है तो वह यह सुनिश्चित करे कि सभी बैंक खातों में एक ही मोबाईल नम्बर (जो आधार कार्ड में मोबाईल नम्बर लिंक हो) वही हो। अलग - अलग खातों में अलग अलग मोबाईल नम्बर लिंक होने की दशा में समर्थन मूल्य का भुगतान नही होगा। ज़िलाधिकारी द्वारा बताया गया कि बैंकिंग सम्बंधित समस्या के लिए हेल्पलाइन नम्बर 0522-4005967 जारी किया जा रहा है जिस पर काल करके बैंकिंग सम्बंधित समस्या का निराकरण कराया जा सकता है।

उक्त के साथ ही धान क्रय से सम्बंधित अन्य किसी समस्या/ असुविधा के लिए सेंट्रल कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 9170524359 है। साथ ही जनपद में स्थापित कुल 24 क्रय केंद्रों की नम्बर सहित सूची भी जारी की जा रही है। ताकि आसानी से किसान भाई अपने नजदीकी क्रय केंद्रों पर जा कर अपना धान विक्रय कर सके। उक्त 24 धान क्रय केंद्रों की नम्बर सहित सूची को जनपद की वेबसाइट www.lucknow.nic.in पर भी अपलोड किया गया है। Title in English: Workshop for paddy procurement was organized under the chairmanship of District Magistrate, helpline number released.



Photo Gallery

Advertisement

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva