Home >> State >> Uttar Pradesh

Bharatiya digital news
20 November 2022   bharatiya digital news Admin Desk



स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की 105वी जयन्ती पर सचिवालय से कांग्रेस मुख्यालय तक निकाली गयी भारत जोड़ो यात्रा

लखनऊ/संवाददाता - सन्तोष उपाध्याय। लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की जयन्ती के अवसर पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिन रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की जयन्ती पर सचिवालय से कांग्रेस मुख्यालय तक बच्चों द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली गयी। तत्पश्चात उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर प्रान्तीय अध्यक्ष नकुल दूबे ने पुष्पांजलि अर्पित की। इसके उपरान्त प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी के दौरान आये हुए बच्चों को उपहार वितरित किये गये।

संगोष्ठी में बोलते हुए प्रान्तीय अध्यक्ष नकुल दूबे ने कहा कि हमारी नेता स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी के विचारों को कोई मार नहीं सकता। उन्होंने एक समृद्ध एवं खुशहाल भारत बनाया। उनके द्वारा किये गये कार्यों के लिए उनका नाम युगों-युगों तक आता रहेगा। आज आवश्यकता है कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजूट होकर झूठ बोलने की विचारधारा के खिलाफ लड़ाई लड़े जिस तरह राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में निरन्तर कार्य कर रहे हैं।

उ. प्र. कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी-प्रशासन दिनेश कुमार सिंह ने स्व. इंदिरा गांधी को याद करते हुए कहा कि 1977 में बिहार के बेलछी में दलितों पर हुए नरसंहार में विपक्ष में रहने के बावजूद रात को भयानक तूफान के बीच नदी के रास्ते श्रीमती इंदिरा गांधी हाथी पर सवार होकर वहॉ पहुॅची और पीड़ित परिवारों से मिली तथा उन्हें न्याय दिलाया। इस घटना से उनका व्यक्त्वि बदल गया और उसके उपरान्त जब चुनाव हुए तो इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारी बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी।

इंदिरा को याद करते हुए उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के संगठन सचिव अनिल यादव ने कहा कि आज के दौर में पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को आइरन लेडी के रूप में पूरा विश्व याद करता है। इंदिरा के द्वारा किये गये 42वें संविधान संशोधन में समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता एवं अखण्डता की बात की गयी थी। वर्तमान में भाजपा उन्हीं मूल्यों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी हमेशा इन मूल्यों को बचाने की हिमायती रही है।

संगोष्ठी के उपरान्त उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह एवं शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ दक्षिण के अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह द्वारा स्व. इंदिरा गांधी की याद में उ.प्र. कांग्रेस प्रांगण में पौधारोपण किया गया। संगोष्ठी में प्रान्तीय अध्यक्ष के अलावा उ. प्र. कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, प्रशासन प्रभारी दिनेश कुमार सिंह, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, सतीश अजमानी, संगठन सचिव अनिल यादव, आशीष अवस्थी, कु. अनुसुइया शर्मा, शहर अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह, अमित जायसवाल, विजय सक्सेना, विजेन्द्र सिंह, सचिव मनोज तिवारी, पूर्व कोषाध्यक्ष नईम सिद्दीकी, श्रीमती अनन्ता तिवारी, श्रीमती शहाना सिद्दीकी, रमेश मिश्रा, चन्द्र प्रकाश, अभय बाजपेयी, विशाल राजपूत, सोमेश चौहान, राजेश काली, श्रीमती प्रज्ञा सिंह, नरेश बाल्मीकि, समशाद अहमद, मेहदी हसन, प्रभाकर मिश्रा, संजय शर्मा, मनोज पाठक, मनोज पाण्डेय, अयूब सिद्दीकी, शीला मिश्रा आदि कांग्रेसजन मौजूद थे। Title in English: Bharat Jodo Yatra taken out from Secretariat to Congress Headquarters on 105th birth anniversary of late Smt. Indira Gandhi



Advertisement
bharatiya digital news
Photo Gallery

Advertisement

Advertisement

Trending News

Important Links

© Bharatiya Digital News. All Rights Reserved. Developed by TechnoDeva